Chatt Puja Special Contribution by Soni Jha

 

 छठ महापर्व

प्रकृति, संस्कृति और आस्था का महापर्व

सोनी झा 

जिस पर्व में प्रकृति की पूजा की जाती है,
वह है छठ महापर्व।

चार पहर और चार दिन,
जहाँ भगवान सूर्य की उपासना की जाती है,
वह है छठ महापर्व।

माँ के प्यार और दुलार में
जो ममता झलकती है,
वह है छठ महापर्व।

मिट्टी के चूल्हे पर बने हुए,
मीठे गुड़ की खीर के स्वाद का जो नाम है,
वह है  छठ महापर्व।

वह त्योहार जिसमें ठेकुआ जैसा
महाप्रसाद बनाया जाता है,
जिस पर्व में संस्कृति और सादगी झलकती है,
वह है छठ महापर्व।

मैथिली, मगही और भोजपुरी गीतों की
मधुर आवाज़ का नाम है,
छठ महापर्व।

हम बिहारियों की खुशियों का आधार है,
हमारे पहले प्यार का नाम है,
छठ महापर्व।

जय छठी मैया! जय सूर्य देव!



Comments

Popular posts from this blog

Exclusive Interview with Shamna T H

A Celebration of Stories from within by creative pen holders.

Tuesday Special from the Editor's Table.